जिला स्तरीय साथिया समागम कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बड़वानी 30 सितम्बर 2026/राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत सक्षम साथिया सशक्त समुदाय अभियान के तहत् जिला स्तरीय साथिया समागम कार्यक्रम का अयोजन विवेकानन्द हॉल, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,बड़वानी मे किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अर्पित गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. जयपालसिंह ठाकुर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं मॉ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया।
साथिया समागम कार्यक्रम में साथिया द्वारा गीत, कविता, नुकड़ नाटक, सफतला की कहानी, बाल विवाह एवं नशा मुक्ति पर प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी को किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम पर आधारित मूवी दिखाई गई। कार्यक्रम में उमंग कार्नर, सैल्फी पाईंट, बैनर पोस्टर आदि की प्रदर्शनी लगाई। साथ ही वक्ताओं के द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्वपूर्ण बिन्दु जैसे- पोषण, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, असंचारी बीमारी, मादक पदार्थाे का दुरूपयोग, चोट, हिंसा एवं लिंग आाधारित हिंसा, मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित परामर्शदाता, मास्टर ट्रेनर, साथिया, आशा कार्यकर्ता, आशा सुपर वाईजर आगनवाडी कार्यकर्ता, शिक्षक, सरपंच एवं बीसीएम को उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रमाण-पत्र एवं गिफ्ट प्रदान कर सम्मान किया गया।
युग शक्ति संस्था के श्री पंकज मोर्य द्वारा कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.लखन गांगले द्वारा किया गया है।