ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत फ़िरोज़ाबाद की विशेष अदालत ने जानलेवा हमले के मामले में नगला नथुआ निवासी रवेन्द्र सिंह दोषी मानते हुये बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी रवेन्द्र को 10 साल का कारावास सजा और ₹1,10,000/- का अर्थ दंड लगाया है। आरोपी रवेन्द्र ने 7अगस्त 2019 को वर्तमान प्रधान योगेंद्र यादव को विवाद के चलते गोली मारकर घायल किया था।