राहतगढ़: ग्राम बेरखेड़ी में ट्रक और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक पर सवार 2 लोग हुए घायल
राहतगढ़ थाना अंतर्गत एक सड़क हादसा सामने आया है जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से एक गंभीर घायल को सिविल अस्पताल राहतगढ़ के बाद जिला चिकित्सालय सागर रेफर कर दिया गया है, मिली जानकारी के अनुसार नन्हे निवासी जुझारपुर, और मुकेश निवासी परगुहा जो मंगलवार को सागर की ओर से भोपाल जा रहे थे, इसी दौरान दोपहर 3 बजे ग्राम बेरखेड़ी में ट्रक से टक्कर हो गई।