राहतगढ़: टेहरा टेहरी गांव में महिला की सिर काटकर की गई हत्या का मामला, आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस की अलग-अलग टीमें
राहतगढ़ थाना क्षेत्र के टेहरा टेहरी गांव में बुधवार को 70 वर्षीय राधा रानी का सिर कटा शव मिला था। घर से 600 मीटर दूर एक पेड़ पर सिर रखा मिला था। इस सनसनीखेज वारदात को राधा रानी के 75 वर्षीय पति खूबचंद साहू पर आरोप है, घटना दिनांक से ही खूबचंद साहू फरार है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की अलग अलग टीम लगातार आरोपी जंगल और अन्य जगह सर्चिंग कर रही है।