कोईलवर: फरहंगपुर बांध के पास हेरोइन के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
कोईलवर प्रखंड के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत फरहंगपुर बांध के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से छह पुड़िया में रखी गई कुल एक ग्राम 100 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की । थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौंशन ने रविवार की दोपहर 12:00 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जानकारी दी।