श्योपुर: शहर में गुंडागर्दी व चोरी की घटनाओं पर लगे अंकुश, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
श्योपुर। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर शनिवार को दोपहर 3 बजे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाट ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन को सौंपकर शहर में सरेआम गंडागर्दी, चोरी, मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।