श्योपुर: जिला अस्पताल में मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस, 20 युवाओं ने किया रक्तदान; स्वयंसेवी संस्थाओं को किया गया सम्मानित
श्योपुर। जिला अस्पताल ब्लड बैंक में शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन जेसीआई संस्था द्वारा किया गया जिसमें 20 युवाओं ने पहंुचकर स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया, इसके साथ ही एक सम्मान समारोह का आयोजन भी जिला अस्पताल के सेमीनार हाॅल में किया गया जहां रक्तदान शिविर का आयोजन करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किय