श्योपुर: कलेक्टर अर्पित वर्मा पहुंचे जिला अस्पताल, आकाशीय बिजली से घायल मरीजों का जाना हाल
श्योपुर। जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को रात्रि 9 बजे अचानक कलेक्टर अर्पित वर्मा पहंुच गये जिन्होंने कराहल क्षेत्र के सेमरा गांव में गिरी आकाशीय बिजली हादसे में गम्भीर रूप से घायल 8 मरीजों की कुशलक्षेम ली है। इस मौके पर उन्हेांने घायलो से मिलते हुए विश्वास दिलाया कि वे जल्द ही स्वास्थ्य लाभ लेकर ठीक हो जायेंगे।