श्योपुर: ग्राम मठेपुरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, ₹74 हजार की अवैध शराब जब्त
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा मदिरा के अवैध संग्रह, विक्रय, परिवहन पर कड़ा नियंत्रण रखने के लिए दिये गये निर्देशो के क्रम में शुक्रवार को शाम 4 बजे जिला आबकारी अधिकारी कमल सिंह सिकरवार के नेतृत्व में श्योपुर के ग्राम मठेपुरा में दबिश दी गई जहां से 74 हजार रूपये की अवैध शराब जप्त की गई है।