श्योपुर: जल संकट: श्योपुर-कोटा हाइवे पर ग्रामीणों का जाम, जैदा गांव में तीन दिनों से पानी की सप्लाई बंद
श्योपुर। श्योपुर-कोटा हाइवे पर जल संकट को लेकर जैदा गांव के ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर सुबह 10 बजे चक्काजाम कर दिया, इस दौरान बडी संख्या में ग्रामीण मुख्य हाइवे पर आ गये जिन्होंने गांव में तीन दिनो से पानी की सप्लाई बंद होने पर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस दोरान मौके पर कोतवाली थाना पुलिस और जनपद सीईओ एसएस भटनागर पहंुच गये