आरोन: कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरोन में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित जन प्रतिनिधि हुए शामिल
Aron, Guna | Jun 21, 2024 गुना के आरोन तहसील मुख्यालय पर 21 जून को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विनोद रघुवंशी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। छात्र-छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जानकारी दी। एवं विभिन्न योग क्रियाएं कराकर योग से होने वाले लाभ बताएं।