आरोन: मठ मोहल्ला में सब्जी के खेत में दिखे तेंदुआ की वन विभाग टीम ने दिनभर की सर्चिंग, लोगों से सतर्क रहने की अपील
Aron, Guna | Jun 20, 2024 आरोन के मठ मोहल्ला में 19 जून की शाम को सब्जी के खेत में तेंदुआ देखा गया था। वीडियो भी सामने आए है। वन विभाग की टीम ने बीती रात और 20 जून को दिनभर इलाके में तेंदुआ की सर्चिंग की। लेकिन तेंदुआ नही मिला। आरोन वन परिक्षेत्र अधिकारी ने कहा, बस्ती में होगा तो जल्द पकड़ लेंगे। जंगल की तरफ चला गया तो कह नही सकते। वही लोगों से सतर्क रहने अपील की है।