आरोन: उमरिया गांव में पुरानी रंजिश में पड़ोसियों पर मारपीट करने के लगाए आरोप, एक घायल अस्पताल में भर्ती, थाना में की शिकायत
Aron, Guna | Jun 18, 2024 आरोन थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में फरियादी दिनेश अहिरवार ने पुरानी रंजिश में पड़ोसियों पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं 18 जून को फरियादी ने पुलिस को बताया, 17 जून की रात में घर के बाहर बैठा था तभी पड़ोस के दो लोगों ने मारपीट कर दी। पत्नी सुशीला अहिरवार निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर आई। शिकायत पर आरोन थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है।