आरोन: खाद्य विभाग की टीम ने आरोन, फतेहगढ़, झागर में दुकानों का निरीक्षण कर लिए खाद्य वस्तुओं के सैंपल
Aron, Guna | Jun 20, 2024 गुना जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर खाद्य विभाग की टीम द्वारा दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ के सैंपल लिए जा रहे है। 19 जून को खाद्य विभाग की टीम ने जिले के आरोन नगर, फतेहगढ़ कस्बे और झागर कस्बे में दुकानो, रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। भोपाल प्रयोगशाला में सेंपलो की जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।