आरोन: मठ मोहल्ला में एक खेत में लगी सब्जियों में दिखा चीता, रेस्क्यू के दौरान वन विभाग टीम और लोगों पर किया हमला, दो लोग घायल
Aron, Guna | Jun 20, 2024 आरोन नगर के मठ मोहल्ला में एक खेत में लगी सब्जियों में 19 जिन की शाम चीता देखा गया। सब्जियों के बीच में दिखे चिता के वीडियो भी सामने आए है। सूचना पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने पहुंची। लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। रेस्क्यू के दौरान चीता के हमले में घायल दो लोगो को आरोन अस्पताल में ले जाया गया। वन विभाग की टीम का रेस्क्यू करने में जुटी है।