बांसगांव: गड़ही रकहट निवासी आरोपी को गगहा पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनाने के आरोप में किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गगहा पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध पासपोर्ट बनाने वाले वांछित अभियुक्त आदित्य यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर की गई है। आदित्य यादव, पुत्र अंबिका यादव गगहा इलाके के गड़ही रकहट के रहने वाले हैं। आदित्य पर आरोप है कि उसने अपने माता-पिता, निवास स्थान और जन्मतिथि की जानकारी देकर पासपोर्ट बनाने का प्रयास किया।