बांसगांव: गगहा पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, विदेश भेजने के नाम पर करते थे ठगी
गगहा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके माता पिता, निवास स्थान व जन्म तिथि बदलकर पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में गगहा थाने की पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पहला आरोपी अजय कुमार यादव है, जो गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के ही हैं।