बांसगांव: गजपुर, गंभीरपुर, बासूडीहा समेत 15 गांवों के किसानों का ₹25 लाख का गेहूं लेकर भागने वाले व्यापारी को किया गया गिरफ्तार
गजपुर, गंभीरपुर, बासूडीहा समेत लगभग 15 गांवों के किसानो का 25 लाख रुपये का गेहूं लेकर भागने वाले व्यापारी मनोज गुप्ता को पुलिस ने गजपुर बाजार गिरफ्तार कर लिया है। व्यापारी ने पिछले साल किसानो से गेहूं लिया था लेकिन रुपये देने से पहले वह भाग गया। बांसपार निवासी किसान शक्ति सामंत सिंह, बासूडीहा निवासी किसान विजय प्रताप सिंह सहित कई किसानो का गेंहू उठान किए थे।