बांसगांव: सेनुआपार गांव के सामने बड़हलगंज की तरफ से सवारी लेकर जा रहे ऑटो को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो
गगहा थाना क्षेत्र के सेनुआपार गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को दोपहर करीब 2.30 बजे के आसपास यूपी 53 सीटी 5097 नंबर की आटो सवारी बैठाकर गगहा से बड़हलगंज की तरफ जा रहा थी। तभी पीछे से आ रही यूपी 53 ईवाई 1927 नंबर की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए टैम्पो में टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे गढ्ढे में पलट गई।