बक्सर: आपातकाल की बरसी पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा- लोकतंत्र और संविधान विरोधी के रूप में याद रखी जाएगी कांग्रेस
Buxar, Buxar | Jun 25, 2025 आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भाजपा ने स्थानीय श्याम वाटिका में एक सेमिनार का आयोजन बुधवार को 2:30 बजे अपराह्न में किया. जिसकी अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन तथा मंच संचालन का कार्य धनंजय त्रिगुण महामंत्री द्वारा किया गया. सेमिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बक्सर जिला प्रभारी मंत्री नितिन नवीन शामिल थे.