किशनगंज: सरपंच मीना मेघवाल ने पदभार संभाला, विकास कार्यों को देंगी प्राथमिकता
बजरंगगढ़ ग्राम पंचायत में रविवार को नवनिर्वाचित सरपंच मीना मेघवाल ने उपसरपंच एवं वार्ड पंचों के साथ विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायत टीम का स्वागत किया। सरपंच ने कहा कि गांवों में पेयजल, साफ-सफाई, नाली निर्माण, सड़क, रोड लाइट और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।