मंझनपुर: जाफरपुर महावा गांव में तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली चपेट में आने से युवती की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावा गांव निवासी सुखलाल कोरी खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी बेटी सुमन देवी मां के साथ घास काटने खेत गई हुई थी। तभी तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान चपेट में आने से सुखलाल कोरी की बेटी सुमन देवी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई।