मंझनपुर: जमीनी रंजिश में पभोषा गांव के युवक की पिटाई, पत्नी ने डीएम दफ्तर में लगाई इंसाफ की गुहार
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पभोषा गांव में बालू कारोबारी के दादागिरी देखने को मिली है। आरोप है कारोबारी ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर बाइक से ड्यूटी जा रहे युवक को लाठी डंडे व रायफल के बट से मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। पीड़ित की पत्नी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बालू कारोबारी के प्रभाव में घायल पति को थाना पुलिस द्वारा थाने में बैठाए जाने का आरोप लगाया है