मंझनपुर: जमीनी रंजिश के चलते घात लगाए बैठे लोगों ने रॉयल्टी कुआं के पास एक शख्स को जमकर पीटा पुलिस ने नहीं की सुनवाई
पश्चिम शरीरा थाना के पभोषा गांव की रहने वाली गुड़िया पांडे एसपी ऑफिस पहुंची थी जहां पर एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके पति विजय पांडे को कुछ लोगों ने प्रयागराज जाने के रास्ते में मारा पीटा है।पुलिस से शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हो रही है एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। गुड़िया ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते मारपीट हुई है।