मंझनपुर: मंझनपुर कलेक्ट्रेट मे 5 स्टेट लेवल व 17 डिस्टिक टॉपर हुए सम्मानित, प्रमाण पत्र एवं आर्थिक सहायता राशि देकर किया सम्मानित
मंझनपुर कलेक्ट्रेट में शनिवार को मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर एवं डीएम मधुसूदन हुलगी ने 5 राज्य स्तरीय व जनपद स्तरीय टॉपर्स को सरकार की आर्थिक सहायता राशि, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने मेधावियों से बात कर उन्हे सफलता का मूलमंत्र दिया है।