मंझनपुर: मंझनपुर में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान एंव दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए द्वितीय अन्तर्विभागीय बैठक सम्पन्न
विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान एंव दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए द्वितीय जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एंव दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए अब तक की गई तैयारियों/कार्यवाहियों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान शासन की महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।