हरिद्वार: सीपीयू पुलिस ने जगजीतपुर और ज्वालापुर में स्कूलों के बाहर अभियान चलाकर 8 मोटरसाइकिल की ज़ब्ती की, 7 के काटे चालान
सीपीयू पुलिस ने जगजीतपुर और ज्वालापुर क्षेत्र में मंगलवार को स्कूलों के बाहर अभियान चलाकर 8 मोटरसाइकिल सीज कर दी और 7 के चालान काटे गए। स्कूलों के बाहर हुड़दंग मचाने वाले मनचलों को सबक सिखाने के लिए सीपीयू पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस को रोजाना स्कूलों के बाहर हुड़दंगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।