हरिद्वार: हरियाणा में मिली जीत के बाद भाजपाईयों ने चंद्राचार्य चौक पर मनाया जीत का जश्न
हरियाणा में मिली भाजपा को जीत के बाद चंद्राचार्य चौक पर भाजपाइयों ने जश्न मनाते हुए मिठाइयां बांटी और जमकर पटाखे फोड़े। कई भाजपाई पार्टी का प्रचार प्रसार करने हरियाणा गए थे, ऐसे में जीत का परचम लहराने पर भाजपाईयों ने जीत का श्रेय पीएम मोदी को देते हुए कहा कि यह जीत पीएम मोदी की नीतियों की है। शाम 6 बजे करीब भाजपाईयों ने जमकर जश्न मनाया।