हरिद्वार: CMO डॉ आर के सिंह ने रौशनाबाद में जिलाधिकारी से मुलाकात की, डेंगू रोकने के लिए की जा रही कार्रवाई की दी जानकारी
CMO डॉ आर के सिंह मंगलवार दोपहर 1 बजे डीएम ऑफिस पहुंचकर डीएम कर्मेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान CMO ने डीएम को बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू से निपटने के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं और अलग से डॉक्टरों की तैनाती भी की गई है। DM ने आदेश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निकाय भी कीटनाशकों के छिड़काव के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाएं।