हरिद्वार: श्यामपुर में बिना डॉक्टर चल रहे निजी अस्पताल पर ₹50 हजार का जुर्माना, स्वास्थ्य विभाग ने 2 बंगाली क्लीनिक भी कराए बंद
ACMO डॉ अनिल कुमार के नेतृत्व में श्यामपुर, लालढांग और कांगड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप डॉक्टरों पर छापेमारी की कार्रवाई की। टीम ने इस दौरान श्यामपुर में नजीबाबाद NH पर बिना डॉक्टर चल रहे एक निजी अस्पताल पर 50 हजार रुपए का जुर्माना कर दिया, वहीं लालढांग में 2 बंगाली क्लीनिक भी बंद कराए गए। मंगलवार शाम 5 बजे CMO कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई।