हरिद्वार: खड़खड़ी में कार के अंदर शराब पी रहे हरियाणा के दो यात्रियों को पुलिस ने सिखाया सबक, हिरासत में लिया
मंगलवार शाम करीब 7 बजे प्रतिबंधित क्षेत्र खड़खड़ी में कार के अंदर शराब पीना हरियाणा के दो यात्रियों को भारी पड़ गया। मौके पर पहुंची खड़खड़ी पुलिस ने दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया है। हरकीपौड़ी के आसपास के 5 किलोमीटर के क्षेत्र में मांस और मदिरा का सेवन पूरी तरह से प्रतिबंधित है, बावजूद इसके दोनों पर कार में शराब पीने का आरोप है।