हरिद्वार: मिस्सरपुर और जगजीतपुर में जंगली हाथी पहुंचा, मची अफरातफरी
मंगलवार सुबह 8 बजे एक जंगली हाथी ने मिस्सरपुर और जगजीतपुर में जमकर हंगामा काटा। सुबह क्षेत्र में घूमते जंगली हाथी को देख स्कूल जाने वाले बच्चों और अभिभावकों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे वन विभाग को हाथी को जंगल में भेजने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जंगली हाथी रोजाना यहां पहुंच रहा है, ऐसे में लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की अपील की है।