मंडी: जिला एकता टैक्सी संगठन ने SRT बढ़ाने और बाहरी राज्य के ऑपरेटरों को परमिट देना का किया विरोध: एकता टैक्सी संगठन प्रधान
Mandi, Mandi | Jan 25, 2024 जिला एकता टैक्सी संगठन मंडी ने सरकार द्वारा गाड़ियों का एसआरटी बढ़ाने और बाहरी राज्य के ऑपरेटरों को परमिट देना का विरोध किया है। जिला एकता टैक्सी संगठन मंडी की बैठक माता चामुंडा के मंदिर के परिसर में आयोजित हुई। बैठक में मंडी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सरकार द्वारा लिए गए फैसलों का विरोध किया गया।