मंडी: 28 जनवरी तक विधायक क्षेत्र विकास निधि नहीं हुई जारी तो विकास जन समिति की बैठक का करेंगे बहिष्कार- जयराम ठाकुर, पूर्व CM
Mandi, Mandi | Jan 25, 2024 पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कहा कि अगर 28 जनवरी तक विधायक क्षेत्र विकास निधि का पैसा जारी नहीं किया गया तो 29 और 30 जनवरी को शिमला में होने वाली विकास जन समिति की बैठक का भाजपा विधायक विरोध करेंगे और बैठक का बहिष्कार भी करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार के 13 महीने के कार्यकाल को निराशाजनक बताया है।