मंडी: 26 जनवरी को इंदिरा मार्केट मंडी रहेगी बंद, इंदिरा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान ने दी जानकारी
Mandi, Mandi | Jan 25, 2024 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में इंदिरा मार्केट मंडी बंद रहेगी। इंदिरा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान अशोक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सभी इंदिरा मार्केट के व्यापारियों से सहमति बनाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। बाकी व्यापार मंडल मंडी अपने स्तर पर फैसला ले सकता है। जलपान और खानपान की दुकानें खुली रहेंगी।