मंडी: आईटीआई मंडी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, इंटरनेशनल बॉक्सर आशीष रहे मौजूद
Mandi, Mandi | Jan 25, 2024 आईटीआई मंडी में वीरवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें इंटरनेशनल बॉक्सर आशीष चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर तहसीलदार सदर ने मुख्य अतिथि आशीष चौधरी को शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मतदान को लेकर युवाओं ने अपने विचार रखे और मतदान का महत्व भी समझा।