छत्तीसगढ़ के युवा इग्नेश कुमार पिछले 7 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आमरण भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया।
लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या युवाओं की आवाज़ अब सत्ता तक नहीं पहुंच रही?
क्या देशभर के छात्रों का आक्रोश भी सरकार को सुनाई नहीं दे रहा?
एक तरफ युवा अपने भविष्य की लड़ाई लड़ते हुए भूख हड़ताल पर हैं, दूसरी तरफ सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था और जवाबदेही की मांग को लेकर जारी है।
सवाल जनता से है— क्या युवाओं की मांगों पर सरकार को जल्द पहल करनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
#korba #chhattisgarh #jantarmantar #cockroachjantaparty #chhattisgarhupdate24
Korba, Korba | Jul 1, 2026