पाली विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सेजेस पोलमी परिसर में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संकुल पोलमी एवं संकुल निरधि के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का संयुक्त रूप से तिलक कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया।
कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों ने अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।
#शाला_प्रवेश_उत्सव
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh
Korba, Chhattisgarh | Jul 1, 2026