शिवपुरी नगर: शिवपुरी-गुना हाईवे पर पूरन खेड़ी टोल प्लाजा के पास ट्रक के ब्रेक लगाने पर पीछे से घुसा लोडिंग वाहन, चालक और सहायक घायल
प्रहलाद कुमार पाल निवासी सफेपुरा जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह गाड़ी खाली कर गोरखपुर जा रहे थे तभी शिवपुरी-गुना हाईवे पर पूरन खेड़ी टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे उनका लोडिंग वाहन ट्रक के पीछे घुस गया। इस हादसे में ड्राइवर विनोद राजपूत और वह दोनों घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया