शिवपुरी नगर: सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाइवे पर घायल अवस्था में मिला सेल्स ऑफिसर, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
महेशपुर में रहने वाला छत्रपाल धाकड़ पुत्र कैलाश धाकड़ जो शिवपुरी किसी कंपनी में सेल्स ऑफीसर के पद पर पद्यस्त है। बीते शाम वह अपनी बाइक से शिवपुरी से महेशपुर कि ओर जा रहा था। तभी सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाइवे पर उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, वही जिला अस्पताल में डॉक्टर में मृत घोषित कर दिया।