शिवपुरी नगर: न्यू ब्लॉक में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति का दावा- जिद्दी थी, दो साल की बेटी को गर्म चिमटे से जला दिया था
खनियाधाना थाना क्षेत्र की रहने वाली 25 साल की खुशबू शर्मा की शादी साढ़े 3 साल पहले शिवपुरी शहर के न्यू ब्लॉक क्षेत्र के रहने वाले पवन शर्मा से हुई थी। पवन ड्राइवरी की नौकरी करता था। दोनों के एक दो साल की एक बच्ची भी थी। पवन शर्मा ने बताया कि आज सुबह खुशबू ने उसे मंदिर जाने की बात कही थी। इसके बाद जब वह मंदिर से बापस लौट कर आया तो उसकी पत्नी फांसी पर लटकी मिली