शिवपुरी नगर: डेहरवारा में बेटे ने घर में की चोरी, मां ने आपत्ति जताई तो कलयुगी बेटे ने बाल्टी और ईटों से किया प्राणघातक हमला
डेहरवारा में रहने वाले मनोज कुशवाह पुत्र मुरारी कुशवाह ने अपने ही घर में चोरी कर ली। जिसको लेकर उसकी मां धनवंती कुशवाह ने उसको डांटा तो कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां पर बाल्टी और ईटों से प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसको उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।