शिवपुरी नगर: जिला अस्पताल की गैलरी में बच्चे का जन्म हुआ, तत्काल मौत, सुविधा होने के बावजूद प्रसूता को प्राइवेट सोनोग्राफी कराने भेजा गया
पिपरसमा गांव की रहने वाली दीपा धाकड़ पत्नी सुनील धाकड़ को आज शनिवार को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। दीपा के पति सुनील धाकड़ ने बताया कि दीपा का इलाज डॉ नीरजा शर्मा के यहां चल रहा था। सुबह उनके घर दिखाया था। जहां उन्होंने पत्नी दीपा में आयरन की कमी बताते हुए। जिला अस्पताल में भर्ती कराने को कहा था। सुबह 9 बजे दीपा को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था।