शिवपुरी नगर: लुकवासा में जेल जाने के डर से युवक ने डीजल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया, परिजन लेकर पहुंचे जिला अस्पताल
लुकवासा के 40 वर्षीय अशोक रघुवंशी का उसकी पत्नी रेखा से कई साल पहले विवाद हो गया था। अशोक शराब का शौकीन था। उसने अपनी पत्नी रेखा को मारपीट कर भगा दिया था। रेखा अपने दो बच्चों के साथ मायके रहने लगी थी। रेखा ने अपने पति अशोक पर दहेज एक्ट भी लगवा दिया था साथ ही न्यायालय की शरण ली थी। जहां से उसे वारंट जारी हुआ था। जिसके डर से उसने डीजल डालकर आग लगा ली।