पखांजूर: पखांजूर नगर पंचायत क्षेत्र में खुलेंगी 3 नई राशन दुकानें
नगर पंचायत पखांजूर के वार्डों में तीन नए उचित मूल्य दुकान खोली जाएगी। इसके लिए आवेदन मंगाए गए हैं। यह दुकानें नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1, 6 व 13 में खोली जाएगी। इसके आदिम जाति बहुदेशीय सहकारी समिति, लैम्पस, महिला स्व-सहायता समूह जिनका पंजीयन नगर पंचायत कम से कम आवेदन तिथि से तीन माह पूर्व पंजीकृत हो,वन सुरक्षा समिति व अन्य सहकारी समिति आवेदन कर सकते है.