पखांजूर: नियद नेल्लानार योजना ग्राम हेटारकसा में 45 किसानों को बी1 खसरा वितरित
नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत आज जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम हेटारकसा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उक्त शिविर में 45 कृषकों को बी1 खसरा,1 किसान किताब और 5 जन्म प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। साथ ही वन अधिकार पट्टा के लिए 14 और फौती नामांतरण के लिए 3 आवेदन प्राप्त हुए.