पखांजूर: कुर्री मोड के पास यात्री बस और ट्रक में हुई जबदस्त टक्कर , बस चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल
मामला कांकेर भानुप्रतापपुर मार्ग के कुर्री मोड का है जहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है यात्री बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त तरीके से हुई है की बस पलट गया है। जिससे बस चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वही बस से यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों को भी चोटें आई है। सभी को कोरर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है।