पखांजूर: नियद नेल्लानार के तहत सुदूर अंचल के ग्राम पानीडोबीर में लगाया गया समाधान शिविर
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा माओवादी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से नियद नेल्लानार योजना चलाई जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार आज जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के सुदूर बीहड़ क्षेत्र में स्थित ग्राम पानीडोबीर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।