पखांजूर: कांकेर सिकलसेल उन्मूलन पखवाड़ा में बांटे जा रहे हैं सिकल सेल जेनेटिक कार्ड
जिले में 19 जून से 03 जुलाई 2024 तक सिकल सेल उन्मूलन पखवाड़ा मनाया जा रहा है।जिसके अन्तर्गत समस्त विकासखण्ड में प्रचार-प्रसार वाहन के माध्यम से लोगों में सिकल सेल को लेकर जनजागरूकता के साथ स्क्रीनिंग कार्य एवं जेनेटिक सिकल सेल कार्ड का वितरण किया जा रहा है।