शाहगंज: गिरधरपुर गांव में करंट से लाइनमैन की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया विरोध
जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार (घनघनुआ) गांव निवासी 26 वर्षीय लाइनमैन भूषण कुमार उर्फ गुलशन की हाईटेंशन लाइन में करंट लगने से मौत हो गई। घटना मंगलवार रात गिरधरपुर गांव में मरम्मत कार्य के दौरान हुई, जब वह बिना शटडाउन लिए पोल पर चढ़ा और 11 हजार वोल्ट की चपेट में आकर झुलस गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।